Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम मना रहा स्वच्छता सप्ताह. तीन हफ्ते चलेगा अभियान

Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा स्वच्छ उत्सव 2023 मनाया जा रहा है. इसके तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें में जीरो वेस्ट इवेंट जैसे कार्यक्रम कराये जाने हैं. इस कार्यक्रम के तहत जीएफसी (कचरा मुक्त शहर) इंफ्लूएंसर नेटवर्क भी तैयार किया जाना है, जिससे कि अधिक से अधिक लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें और इससे जुड़ सकें. इस उत्सव में भाग लेने वाली महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता पुरस्कार दिया जाएगा. इस उत्सव का उद्देश्य वैसी महिलाओं के नेतृत्व वाले संगठनों और व्यक्तियों को पहचान करना और सम्मानित करना है, जो शहरी स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में बदलाव ला रही हैं और उनका नेतृत्व कर रही हैं. इस प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है. कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन 1. व्यक्तिगत महिला उद्यमी 2. स्वयं सहायता समूह 3. स्टार्टअप 4. गैर सरकारी संगठन आवेदन के लिए विषय 1.सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालयों का प्रबंधन 2. सेप्टिक टैंक सफाई सेवाएं 3. ट्रीटमेंट सुविधाएं 4. नगरपालिका अपशिष्ट संग्रह एवं परिवहन 6. वेस्ट टू वेल्थ प्रोडक्ट 7. ट्रीटमेंट सुविधाएं - ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 8. प्रचार प्रसार, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण 9. प्रौद्योगिकी एवं नवाचार इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/air-services-from-ranchi-to-jaipur-kochi-srinagar-goa-including-7-new-cities-summer-schedule-released/">रांची

से जयपुर, कोच्चि, श्रीनगर, गोवा समेत 7 नये शहरों के लिए हवाई सेवाएं, समर शेड्यूल जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही