Search

 
 
 

रांची नगर निगम ने कर्मचारियों के लिए लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

रांची नगर निगम ने अपने कर्मचारियों और सफाई मित्रों की सेहत का ध्यान रखते हुए एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. यह शिविर नगर निगम कार्यालय के आठवें तल्ले पर आयोजित किया गया.
 

Ranchi : रांची नगर निगम ने अपने कर्मचारियों और सफाई मित्रों की सेहत का ध्यान रखते हुए एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. यह शिविर नगर निगम कार्यालय के आठवें तल्ले पर आयोजित किया गया.

 

इस शिविर में नगर निगम की अलग-अलग शाखाओं में काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारी और सफाई मित्र शामिल हुए. कुल 262 लोगों ने अपनी सेहत की जांच कराई.

Uploaded Image

शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, डेंगू और मलेरिया की जांच की गई. डॉक्टरों ने सभी को सेहत से जुड़ी सलाह दी और जरूरत पड़ने पर नि:सुल्क दवाएं भी दी गईं.

 

नगर निगम ने बताया कि आगे भी ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे, ताकि सभी कर्मचारी और सफाई मित्र समय-समय पर अपनी सेहत की जांच करा सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही