Search

 
 
 

रांची नगर निगम ने आयोजित किया ‘एक दिन एक घंटा एक साथ’  कार्यक्रम

Ranchi: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के दौरान आज रांची नगर निगम ने बड़े पैमाने पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया.
 

Ranchi: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के दौरान आज रांची नगर निगम ने बड़े पैमाने पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया.


कार्यक्रम अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (शहीद चौक और जगन्नाथपुर) में हुआ. यहां बच्चों, शिक्षकों और निगम के अधिकारियों ने मिलकर कई स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया.

Uploaded Image

छात्रों ने उत्साह से लिया हिस्सा

 

कार्यक्रम में मौजूद रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रांची को देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों में लाने के लिए सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा. स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए. गीला और सूखा कचरा अलग करने की आदत अपनाना जरूरी है.

 


कार्यक्रम में हुईं ये गतिविधियां


स्वच्छता की शपथ
वृक्षारोपण
श्रमदान के जरिए सफाई अभियान
नमामि गंगे अभियान के तहत जलस्रोतों की विशेष सफाई


मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही