Search

Ranchi : कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम की छापेमारी, पाई गई कई खामियां

Ranchi : शहर में चल रहे कोचिंग संस्थानों और शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भवन उपविधियों के अनुपालन की जांच के लिए नगर निगम ने बुधवार को अभियान चलाया. इसी क्रम में नगर निवेशक शाखा की टीम ने हिनू और साउथ ऑफिस पाड़ा क्षेत्र के कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान हिनू स्थित इंदिरा पैलेस में संचालित गोल इंस्टीट्यूट, Physics Wallah ट्यूशन सेंटर, बायोम इंस्टीट्यूट, ब्रदर्स एकेडमी और साउथ ऑफिस पाड़ा स्थित FIITJEE Institute के परिसरों की जांच की गई.
 
इसे भी पढ़ें..

टीम ने भवन की स्वीकृति, उपयोग की प्रकृति, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा मानक, वेंटिलेशन, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था और सीसीटीवी जैसी सुविधाओं की जांच की. जांच के दौरान बायोम इंस्टीट्यूट में अनियमितताएं पाई गईं. यहां आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत भवन में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन होता पाया गया. इसके साथ ही जी+3 भवन की छत पर जीआई शीट से बनी एक अवैध लाइब्रेरी भी संचालित पाई गई. इस पर संचालक को स्वीकृत नक्शा और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. कुछ अन्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया. इस पर उन्हें Fire NOC प्राप्त कर सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए. नगर निगम ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भवन उपविधियों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान सहायक नगर निवेशक, कनीय अभियंता और नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही