Search

Ranchi : निगम ने मोरहाबादी में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, डूरंड कप के लिए बनेगी अस्थायी पार्किंग

Ranchi : डूरंड कप को लेकर नगर निगम ने सोमवार को मोरहाबादी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस मौके पर होटल पार्क प्राइम से टीआरआई और अंतु चौक तक अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस दौरान सरकारी जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अभियान के दौरान करीब छह अस्थायी संरचनाएं, बैरिकेडिंग, अवैध होर्डिंग, विज्ञापन बोर्ड, ठेला-खोमचा समेत अन्य को भी हटाया गया.
 
इसे भी पढ़ें...

अतिक्रमण मुक्त करने के दौरान एक निजी प्ले स्कूल से सरकारी जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इसके अलावा अवैध टाइल्स फ्लोरिंग तोड़ी गई, झाड़ियों की सफाई की गई. अभियान का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न होने पाए. इसके लिए नियमित निगरानी रखी जाए और किसी भी नए कब्जे की कोशिश पर कार्रवाई की जाए.

डूरंड कप के लिए बनेगी अस्थायी पार्किंग

भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में डूरंड कप मैच होना है. इस मौके पर हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए नगर निगम ने अतिरिक्त पार्किंग की भी व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दिया है. अपर नगर आयुक्त ने होटल पार्क प्राइम से वेंडिंग जोन-2 के मोड़ तक अतिक्रमण मुक्त कराया. सरकारी जमीन को अस्थायी पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से बना रहे और दर्शकों को पार्किंग की सुविधा मिल सके.

मोरहाबादी के आसपास पेड़ों की छंटाई शुरू

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि डूरंड कप तक मोरहाबादी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए. सड़क किनारे पेड़ों की ट्रिमिंग और डालियों की छंटाई समय पर पूरी करने को कहा गया, ताकि यातायात, प्रकाश व्यवस्था और खिलाड़ियों व दर्शकों की आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही