Search

 
 
 

रांची नगर निगम ने “Green Ranchi, Clean Ranchi'' के तहत शुरू किया वृक्षारोपण

 
Ranchi: रांची नगर निगम ने ग्रीन रांची, क्लीन रांची के तहत पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है. इस आभियान की शुरुआत मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय एवं नगर आयुक्त शशि रंजन ने किया. अभियान के तहत बुधवार को वार्ड नंबर 4, तेतर टोली तालाब स्थित सरना स्थल में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस दौरान सखुआ का पौधा लगाया गया. रांची नगर निगम के अलावा पौधारोपण में बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक की सक्रिय भूमिका रही. इस दौरान करीब 150 पौधे लगाए गए. इसे पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-freedom-to-be-given-to-undertrial-prisoners-of-west-singhbhum-till-independence-day/">चाईबासा

: स्वतंत्रता दिवस तक पश्चिम सिंहभूम के विचाराधीन कैदियों को मिलेगी आजादी
मौके पर अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, वार्ड पार्षद हुस्न आरा, सरना समिति के अध्यक्ष अंतु तिर्की, नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

रांची नगर निगम ने 15 अगस्त से पहले शहर में एक लाख पौथे लगाने का लक्ष्य रखा है. इसे लेकर निगम लगातार काम कर रहा है. निगम ने 1 लाख पौधे लगाने के लिए टेंडर भी निकाला है. बताते चलें की इन पौधों में से 50 प्रतिशत पौधे विभिन्न वार्ड के लोगों में बांटे जाएंगे. वहीं 50% पौधे खाली जगह जैसे रोड किनारे,सरना स्थल पर लगाए जाएंगे. निगम द्वारा लगभग 28 तरह के पेड़ चयनित किए गए हैं जो लगाए जाएंगे. निगम ने विभिन्न संस्थानों से पौधे लगाने के लिए एनओसी भी मंगाया हैं. लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निगम ने बुधवार से पौधारोपण की शुरुआत कर दी है. इसे भी पढ़ें- पश्चिमी">https://lagatar.in/western-europe-is-burning-in-the-furnace-of-fire-the-fire-in-the-forests-is-spreading-like-a-demon/">पश्चिमी

यूरोप आग की भट्ठी में झुलस रहा, जंगलों में लगी आग दावनल की तरह फैलती जा रही है, ब्रिटेनवासी लू और गर्मी से परेशान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही