Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिना अनुमति पोस्टर–फ्लेक्स लगाने वालों पर रांची नगर निगम सख्त, 26 संस्थानों पर होगी कार्रवाई

Ranchi : रांची नगर निगम ने साफ तौर पर कहा है कि शहर में बिना अनुमति पोस्टर और फ्लेक्स लगाना कानूनन गलत है. इसके बावजूद कई संस्थान सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर चिपकाकर प्रचार कर रहे हैं. यह झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 का उल्लंघन है.

 

नगर निगम ने ऐसे संस्थानों पर पहले ही 25 हजार रुपये प्रति संस्थान का जुर्माना लगाया था, लेकिन कई संस्थानों ने अब तक जुर्माना जमा नहीं किया. बार-बार नोटिस देने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर नगर निगम ने अब कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है.

 

नगर निगम ने बताया कि नीचे दिए गए 26 संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसमें ट्रेड लाइसेंस रद्द करना और अन्य कानूनी कार्रवाई शामिल है.


इन 26 संस्थानों पर होगी कार्रवाई

सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी, गोडावरी प्लाजा, सिंह मोड़, हटिया, रांची

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3, धुर्वा, रांची

नारायणी नर्सिंग कॉलेज, बिरसा चौक, रांची

सुमिरन बैंक्वेट एवं गेस्ट हाउस, सिंह मोड़, लैटमा रोड, रांची

सी.ए.डी., पंचवटी प्लाजा, कचहरी रोड, रांची

पंडित मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, श्रीनगर, सिंह मोड़, हटिया, रांची

रेखा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल, सिंह मोड़, हटिया रोड, रांची

वान्या विलेज, हार्दाग, रांची

रॉय इंटरनेशनल स्कूल, वास्तु बिहार के सामने, खूंटी रोड, हार्दाग, टुपुदाना, रांची

लिंगो, अभिनाश कॉम्प्लेक्स, प्लाजा चौक, रांची

करियर फाउंडेशन, ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, हरिओम टॉवर के सामने, लालपुर, रांची

द डिजर्व, श्रीकृष्ण मथुरा टॉवर, कावेरी रेस्टोरेंट के पास, सर्कुलर रोड, रांची

वीणा वस्त्र कलेक्शन, पावर हाउस चौक, चुटिया, रांची

ट्रेड फ्रेंड्स, कांके रोड, रांची

ऋतु रेजिडेंसी, ईशा अपार्टमेंट, बरियातू रोड, फ्रीया वुमन हॉस्पिटल के पास, रांची

गुरुकुल वर्ल्ड प्ले स्कूल, बी.के. सहाय कंपाउंड, रांची

सुरिधा बॉयज हॉस्टल एवं मेस, जे.सी. रोड, लैंडमार्क होटल के पास, लालपुर, रांची

उड़ान आईएएस अकादमी, मां पार्वती कॉम्प्लेक्स, ईस्ट जेल रोड, रांची

सिप एबाकस हटिया सेंटर, बाबा नगर, लोअर हटिया, रांची

चांदसी दवाखान, बंदू कॉम्प्लेक्स, बहू बाजार, कांताटोली चौक, रांची

वीर फैशन, ट्रेड सेंटर बिल्डिंग, मैकी रोड, अपर बाजार, रांची

मिश्रा इंस्टिट्यूट, कृष्णा टॉवर, हिनू, रांची

शंकर सेप्टिक टैंक, रांची

डीलर रितेश साहू, हटिया चौक, रांची

पाइल्स क्योर क्लीनिक, जयप्रकाश नगर के सामने, बूटी रोड, बरियातू, रांची

सुकृष्णा कॉमर्स, आर.एस. टॉवर, लालपुर, रांची


नगर निगम की अपील

बिना अनुमति पोस्टर और फ्लेक्स न लगाएं

शहर को साफ और व्यवस्थित रखने में सहयोग करें

नगर निगम के नियमों का पालन करें

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही