Search

 
 
 

17 लाख खर्च कर पर्यावरण दिवस पर जागरूकता फैलायेगा रांची नगर निगम

 
  • करेगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Tarun Kumar Chaubey Ranchi : रांची नगर निगम पर्यावरण दिवस के अवसर पर 1 जून से 5 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा. आयोजन का मकसद लोगों के बीच जाकर पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए जागरूकता फैलाना है. निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार रांची नगर निगम जून के पहले सप्ताह में ड्राइंग कंपटीशन, रैली, शहर के प्रमुख चौक-चोराहों पर पर्यावरण की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा. इस 5 दिवसीय कार्यक्रम में निगम द्वारा कुल 17 लाख 55 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे.

कौन-कौन का कार्यक्रम करेगा

  • ड्राइंग कंपटीशन
  • 5 जून को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली
  • सदस्यों द्वारा सभी 53 वार्डों में कार्यक्रम
  • जागरूकता के लिए सभी सिटी बसों पर संदेश बोर्ड चिपकाया जाएगा
  • पार्यवरण संरक्षण से जुड़े संदेश के बोर्ड पूरे शहर में चिपकाया जाएगा
  • हितधारकों के बीच पौधा वितरण किया जाएगा
  • शहर के विभिन्न स्थानों पर 20 नुक्कड़ नाटक कराये जायेंगे
  • पार्यवरण संरक्षण से जुड़ी शॉर्ट वीडियो और ऑडियो शहर के विभिन्न एलइडी स्क्रीन पर चलाया जाएगा
  • शहर के विभिन्न रोडियो चैनल पर रेडियो जिंगल के साथ पर्यावरण से जुड़े जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाएंगे और सही जवाब देने वालों को अवार्ड दिए जाएंगे.
  •  रेड सिगनल पर गाड़ियों को बंद रखने और पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया जाएगा.
  • सेल्फी विथ प्लांट नाम से कैंपेन चलाया जाएगा और सबसे अच्छा सेल्फी भेजने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा.

कहां कितने रुपये खर्च किये जायेंगे

  • डॉक्यूमेंट्री एंड डबिंग - 75000 रुपये
  • रेडियो जिंगल, एफएम रेडियो चार्ज - 50,000 रुपये
  • टी शर्ट 1 हजार पीस- 2,80,000 रुपये
  • कैप 1 हजार पीस- 50,000 रुपये
  • होर्डिंग्स - 300000 रुपये
  • नुक्कड़ नाटक- 2,00,000 रुपये
  • बैनर- 4,00,000 रुपये
  • एलईडी वैन विज्ञापन - 1,00,000 रुपये
  • अवार्ड और सर्टिफिकेट - 1,00,000 रुपये
  • फूड पैकेट - 2,00,000 रुपये
इसे भी पढ़ें – औद्योगिक">https://lagatar.in/industrial-development-is-necessary-but-not-at-the-cost-of-pollution-of-rivers-governor/">औद्योगिक

विकास जरूरी पर नदियों के प्रदूषण की कीमत पर नहीं- राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही