Search

 
 
 

छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम का सफाई अभियान तेज

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर रांची नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासक के निर्देशानुसार शहर के सभी प्रमुख जलाशयों और घाटों की सफाई तीव्रता से की जा रही है.
 

Ranchi : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर रांची नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासक के निर्देशानुसार शहर के सभी प्रमुख जलाशयों और घाटों की सफाई तीव्रता से की जा रही है. 

Uploaded Image

श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा जाएगा. निगम द्वारा घाटों पर आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं. इसी क्रम में आज सहायक प्रशासक के द्वारा वार्ड नंबर 01 अंतर्गत कांके डैम घाट का निरीक्षण किया गया. 

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता शाखा की टीम को कई अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया कि जलाशय से जलकुंभी को पूरी तरह हटाने के लिए वीड हार्वेस्टिंग मशीन के काम करने का समय बढ़ाया जाए, ताकि सफाई कार्य समय पर पूर्ण हो सके. साथ ही, एमफीबियस एक्सकेवेटर मशीन से लगातार गाद निकलने के कार्य को सुनिश्चित करने को कहा गया.

 

घाटों की मैनुअल सफाई के साथ-साथ फिटकरी एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, टूटे हुए टाइल्स को हटाकर पाथ-वे को व्यवस्थित करने तथा अन्य सिविल कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर बांस/बल्ली/रिबन से उचित घेराबंदी करने और स्ट्रीट लाइट्स को दुरुस्त करने पर भी बल दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही