Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाल ए रांची नगर निगम : राजस्व से अधिक खर्च, 43.72 करोड़ का हुआ रेवेन्यू घाटा

  • राजस्व से अधिक है निगम का खर्चा
  • रेवेन्यू 255.88 करोड़, खर्च 260.62 करोड़

Ranchi :    रांची नगर निगम का राजस्व घट गया है. निगम ने जिनती राजस्व की वसूली की है, उससे अधिक उसका खर्च हो गया है. इस बात का खुलासा ऑडिट रिर्पोट में हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, रांची नगर निगम को 255 करोड़ 88 लाख 12 हजार 253 का राजस्व प्राप्त हुआ.

 

जबकि स्थापना, प्रशासनिक, ऑपरेशन व मेंटेनेंस सहित अन्य मदों में निगम के 260 करोड़ 62 लाख 60 हजार 506 रुपये खर्च हो गए. यानी निगम की आय से करीब 4.74 करोड़ रुपये अधिक खर्च हुआ. 

 

टैक्स समेत कई मदों में घटा राजस्व 

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में रांची नगर निगम को 17 करोड़ 81 लाख 5 हजार 458 रुपये कम राजस्व प्राप्त हुआ है. टैक्स, संपत्ति, फीस-यूजर चार्ज और राजस्व अनुदान जैसी प्रमुख आय स्रोतों में गिरावट दर्ज की गई है.

 

सबसे अधिक कमी राजस्व अनुदान में आई है, जहां निगम को पिछले वर्ष की तुलना में 24 करोड़ 96 लाख 44 हजार 848 रुपये कम मिले. इसके अलावा टैक्स से 17.81 करोड़ रुपये, फीस और यूजर चार्ज से 6.02 करोड़ रुपये और संपत्ति से एक करोड़ 18 लाख पांच हजार 367 रुपए का राजस्व मिला है. 

    
पिछले साल की तुलना में निगम का कितना घटा राजस्व 

कैटेगरी   कितना कम मिला राजस्व 
टैक्स 17 करोड़ 81 लाख पांच हजार 458 रुपए
संपत्ति  एक करोड़ 18 लाख पांच हजार 367 रुपए
फीस व यूजर चार्ज छह करोड़ दो लाख 37 हजार 728 रुपए
किराया शुल्क 21 लाख 88 हजार 300 रुपए
राजस्व अनुदान 24 करोड़ 96 लाख 44 हजार 848 रुपए
निवेश से आय 8 करोड़ 96 लाख 36 हजार 325 रुपए
ब्याज 34 लाख 28 हजार 381 रुपए
अन्य आय 25 लाख 10 हजार 290

          
       

कितने राजस्व की हुई प्राप्ति

कैटेगरी राशि 
टैक्स 92 करोड़ 92 लाख 88 हजार 561 रुपए
संपत्ति तीन करोड़ 97 लाख 71 हजार 715 रुपए
फीस व यूजर चार्ज 38 करोड़ 32 लाख 37 हजार 938 रुपए
किराया शुल्क 69 लाख14 हजार 925 रुपए
राजस्व अनुदान 117 करोड़ 93 लाख 55 हजार572 रुपए
निवेश से आय   8 करोड़ 96 लाख 36 हजार 325 रुपए
ब्याज   एक करोड़ 17 लाख 36 हजार 986 रुपए
अन्य आय 21 लाख 60 हजार 436 रुपए

 

रांची नगर निगम ने किस मद में कितना किया खर्च

कैटेगरी     कितना खर्च
स्थापना   88 करोड़ 32 लाख 52 हजार 766 रुपए
 प्रशासनिक सात करोड़ 11 लाख नौ हजार 671 रुपए
ऑपरेशन व मेनटेनेंस 27 करोड़ 73 लाख 26 हजार 252 रुपए
 ब्याज  नौ करोड़ 72 लाख25 हजार 174 रुपए
कार्यक्रम 71 लाख 29 हजार 681 रुपए
सब्सिडी    36 करोड़ 16 लाख तीन हजार 68 रुपए
संपत्ति का मूल्य ह्रास (Assests Depreciation)  90 करोड़ 86 लाख 13 लाख 894 रुपए

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही