Search

 
 
 

रांची: कुछ घंटो की बारिश से नगर निगम की खुली पोल, जल जमाव से परेशानी

 
Ranchi : राजधानी में कुछ घंटो की ही बारिश से विभिन्न इलाको में जलजमाव की स्थिती बन गई. इससे राजधानीवासी परेशान रहे. बुद्ध विहार, अरगोड़ा तालाब, कोकर, पंडरा, फ्रेंच कॉलोनी, मौलाना आजाद कॉलोनी, ए जी कॉलोनी, डोरंडा आजाद बस्ती, मधुकम ईर्गु टोला में जलजमाव से शुक्रवार को दिनभर लोग परेशान रहे. रांची और आसपास के इलाकों में कुछ घंटों की बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी. दरअसल निगम द्वारा नालियों की सही से साफ सफाई न होने के कारण कई इलाकों में नालियां ओवरफ्लो कर गया. इससे सड़क पर पानी भर गया. इसे भी पढ़ें-नियुक्ति">https://lagatar.in/discrepancies-in-the-appointment-rules-general-caste-people-studying-outside-should-also-get-the-benefit-of-employment/">नियुक्ति

नियमावली में विसंगतियां, बाहर पढ़ने वाले सामान्य जाति के लोगों को भी मिले नियोजन का लाभ

लोगों को आने-जाने में परेशानी

सड़कों पर भारी जलजमाव से आमलोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. हरमू के बुद्ध विहार इलाके में घुटने तक पानी जमा होने के कारण लोग काफी परेशान रहे. कई गाड़ियां सड़क पर फंस गई. वहीं रांची नगर निगम ने दावा किया कि जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए कई इलाके में नगर निगम की टीम काम कर रही है. मगर शुक्रवार को कुछ घंटों की बरसात में ही जलजमाव से निपटने में निगम की टीम नाकामयाब रही. इससे उसके दावों की पोल खुल गई. इसे भी पढ़ें- https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/pppp-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

खुले नाले दे रहे हादसों को दावत

नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में नाले स्लैब से ढके भी नहीं जा सके हैं. स्लैब की कमी के कारण निगम बांस बल्ली,रिबन और बोर्ड के सहारे काम चला रहा है. खुले नालों पर खतरे का साइन बोर्ड और रिबन से निगम हादसों को टालने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि दो साल पहले सितंबर में कोकर के खोरहाटोली में भारी बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में बह गया था. उसका आजतक शव नहीं मिल पाया और न ही उसकी कोई जानकारी मिली. शहर के खुले नाले हादसों को दावत दे रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही