Ranchi News : राजधानी रांची में चंदा मांगने के नाम पर मारपीट करने का मामला सामने आया है. मारपीट से दो युवक घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक मेन रोड स्थित डेली मार्केट थाना क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड के पास बॉयलर अंडे की दुकान पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर चंदा मांगा. चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ.
हालांकि घटना के बारे में डेली मार्केट थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ युवकों के बीच हल्की-फुल्की मारपीट हुई है. मारपीट में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आयी है. उन्होंने कहा कि अभी तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.
विवाद देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायल युवक के अनुसार, डेली मार्केट थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड के पास स्थित बॉयलर अंडे की दुकान पर चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ. युवक ने आरोप लगाया है पांच-छह युवकों ने मिलकर दोनों युवकों से मारपीट की. जिसमें दोनों घायल हुए.
इसे भी पढ़ें...
आरोप है कि चार-पांच युवकों ने लाठी-डंडे और पिस्तौल के बट से दोनों युवक पर हमला किया. इस हमले में एहसान उल्लाह और जियाउल्लाह उर्फ मोनू घायल हो गए. दोनों युवक का सिर फट गया है. अस्पताल में टांका लगाया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

