Search

 
 
 

रांची: नये सहायक आचार्यों की हुई पोस्टिंग, 27 दिसंबर तक योगदान अनिवार्य

Ranchi: प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त) नियमावली व उसके संशोधनों के आलोक में JSSC द्वारा आयोजित प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है.
 

Ranchi: प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त) नियमावली व उसके संशोधनों के आलोक में JSSC द्वारा आयोजित प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है.


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा अनुशंसित सूची के अनुसार, इण्टर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) NON PARA/PARA कोटि के अभ्यर्थियों ने जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची के कार्यालय में योगदान दिया था. इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए जिला के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गया.


जिला शिक्षा स्थापना समिति, रांची की बैठक 23 दिसंबर को लिए गए निर्णय के बाद कार्यालय ज्ञापांक 4959, 24 दिसंबर को नव नियुक्त सहायक आचार्यों की स्थायी पोस्टिंग सूची जारी की गई है. यह सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchi.nic.in पर प्रकाशित की गई है.


निर्देशानुसार, इण्टर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) को संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी/अवर विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) को संबंधित क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 27 दिसंबर तक योगदान देना होगा. उनकी  उपस्थिति के आधार पर ही उक्त अवधि का वेतन भुगतान मान्य होगा.


विद्यालयों में 5 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित रहने के कारण सभी नव नियुक्त सहायक आचार्य 27 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक अपने-अपने नियंत्री पदाधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करेंगे. अवकाश खत्म  होने के बाद 6 जनवरी को अपने मूल पदस्थापित विद्यालय में योगदान देना होगा.


साथ ही संबंधित शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे योगदान देने वाले नव नियुक्त सहायक आचार्यों को राज्य एवं जिला स्तर पर संचालित सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही