Search

Ranchi : नई सड़क परियोजना आगे बढ़ी, कई गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सेवादीह, मुरुमगड़ा, इटाहे, कन्नौज, टिकोटोली, बनापीरी, चुंड, ब्रांबे और जाहेर गांव की जमीन इस परियोजना के लिए चिह्नित की गई है. प्रत्येक गांव से अलग-अलग संख्या में जमीन ली जाएगी. इसका पूरा विवरण सरकारी अधिसूचना में दिया गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  जिले में नई सड़क परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह सड़क ब्रांबे से ठाकुरगांव होते हुए इटाहे तक बनाई जाएगी. इस जनहित परियोजना के लिए रातू, मांडर और बुढ़मू क्षेत्र के कई गांवों की जमीन ली जाएगी.

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सेवादीह, मुरुमगड़ा, इटाहे, कन्नौज, टिकोटोली, बनापीरी, चुंड, ब्रांबे और जाहेर गांव की जमीन इस परियोजना के लिए चिह्नित की गई है. प्रत्येक गांव से अलग-अलग संख्या में जमीन ली जाएगी. इसका पूरा विवरण सरकारी अधिसूचना में दिया गया है.

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचना जारी होने के बाद इन जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है. जिला प्रशासन की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति इन जमीनों को न तो बेच सकता है और न ही खरीद सकता है.

यदि किसी जमीन मालिक को इस अधिसूचना पर कोई आपत्ति है, तो वह 60 दिनों के भीतर रांची के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. प्रभावित लोग जमीन का नक्शा और अन्य दस्तावेज जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर जाकर देख सकते हैं.

सरकार ने कहा है कि इस परियोजना से प्रभावित परिवारों को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन और पुनर्स्थापन से जुड़े 2013 के कानून के तहत उचित मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा दी जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही