Search

Ranchi News: DC कार्यालय में 11 शिक्षकों को सम्मान समारोह में दी गयी विदाई

Ranchi: जिला प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए शनिवार को खास दिन था. क्योंकि समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए कॉन्फ्रेंस हॉल में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित हुआ. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 2 कर्मियों को उनके लंबे व समर्पित सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
 
उपायुक्त ने सभी शिक्षकों और कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता होते हैं और उनके योगदान से ही नई पीढ़ी का भविष्य आकार लेता है.

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी पेंशनरी लाभ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे अपने जीवन की नई पारी सरलता से शुरू कर सकें. उपायुक्त ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने अनुभव का लाभ समाज और नई पीढ़ी को दें.लोगो के सामाजिक कार्यक्रमों और गतिविधियों में हिस्सा ले.

इन शिक्षकों व कर्मियों को किया गया सम्मानित

समारोह में बसंती कुमारी, शोभा कुजूर, सोरिना केरकेट्टा, बुद्ध सिंह मुण्डा, विनीता मिंज, शान्तनु कुमार, नूतन आईन्द, सुदीप कुमार सुबर्णो, संध्या लकड़ा,नोएल बाड़ा और संजेश मोहन ठाकुर समेत 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. वहीं कार्यालय अधीक्षक मो.जसीम अख्तर अंसारी और भाषा सहायक कनीज फातमा को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिला उप समाहर्ता बिवेक सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही