Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : जमीन दिलाने के नाम पर 27.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर हमला करने का आरोप

राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 27.50 लाख रुपये की ठगी और मारपीट का मामला सामने आया है. इस मामले में बिहार शरीफ निवासी रीता कुमारी के आवेदन पर पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 27.50 लाख रुपये की ठगी और मारपीट का मामला सामने आया है. इस मामले में बिहार शरीफ निवासी रीता कुमारी के आवेदन पर पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोप है कि लक्ष्मी नगर निवासी विनय चंद लाल समेत अन्य लोगों ने पिस्का मोड़ में जमीन दिलाने के नाम पर 27.50 लाख रुपये लिए. लेकिन जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करा दी.

 

आरोप है कि जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो बातचीत के बहाने उन्हें परिवार सहित घर बुलाया गया और उनके परिवार पर हमला किया गया. 

 

घटना में रीता कुमारी के बेटे अमनजीत कुमार शौर्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. महिला, उनकी बेटी और तीन वर्षीय नातिन को भी चोटें आई हैं. पुलिस ने मामले में ठगी, जालसाजी, मारपीट और साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही