Search

 
 
 

Ranchi News: नवा बिहान के योग शिविर में 280 लोगों ने लिया भाग

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर सामाजिक संस्था नवा बिहान की ओर से  सनराइज पब्लिक स्कूल, एदलहातू में योग शिविर लगा. कार्यक्रम में लगभग 280 विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए इंटर्न्स ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई.
 

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर सामाजिक संस्था नवा बिहान की ओर से  सनराइज पब्लिक स्कूल, एदलहातू में योग शिविर लगा. कार्यक्रम में लगभग 280 विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए इंटर्न्स ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई. इस दौरान ढाई वर्षीय बालिका शताक्षी श्रीनि ने योगासन और मंत्रोच्चारण प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की.


शिविर का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था. प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास और प्राणायाम किया.


स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा अमृता उरांव ने कहा कि बचपन से योग की आदत बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती है. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अमिताभ पन्ना ने योग और संतुलित खान-पान को स्वस्थ जीवन का आधार बताया.


योग प्रशिक्षिका अलका वर्मा और संत जेवियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के तन्मय ने बच्चों को हैंड वॉश और स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण भी दिया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही