Search

 
 
 

Bettiah News : शादी से लौटे रहे युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, 2 की मौत, 1 गंभीर

Bettiah : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल है. ताजा मामला बेतिया का है, जहां शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई.
 

Bettiah : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल है. ताजा मामला बेतिया का है, जहां शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई.

 

जानकारी के अनुसार, बानूछापर वार्ड संख्या-29 निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र गुलशन कुमार, प्रेम प्रसाद गुप्ता अपने एक साथी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए मझौलिया गए थे. हादसे में गुलशन कुमार और चेतन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद तीनों दीर जा गिरे और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद गुलशन और प्रेम को मृत घोषित कर दिया. वहीं, तीसरे युवक की हालत नाजुक है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और परिजनों को सूचना दे दी गई. सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों फरार वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग की.

 

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही