Search

 
 
 

Ranchi News: ऑपरेशन प्रहार में 4 फरार अपराधी गिरफ्तार

झारखंड में लंबे समय से फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन प्रहार जारी है. जिसके तहत 4 फरार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार मुख्य रूप से NI Act के अंतर्गत लंबित वारंट तथा दस वर्ष, पांच वर्ष पुराने कांडों में लंबित वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन प्रहार जारी है. जिसके तहत 4 फरार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार मुख्य रूप से NI Act के अंतर्गत लंबित वारंट तथा दस वर्ष, पांच वर्ष पुराने कांडों में लंबित वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया. 115 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया.

Uploaded Image

"ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने के इरादे से  विशेष रणनीति बनाई जाती है, जिसे बीच-बीच में निश्चित समयावधि पर संबंधित पदाधिकारियों को विशेष टास्किंग कर पुनः ऐक्टिव कर देर रात तक चलायी जाती है. ऑपरेशन प्रहार के तृतीय चरण में रांची पुलिस के विभिन्न टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर फरार अपराधियों, वारंटियों को दबोचा. 

 

इसे भी पढ़ें:


कई आरोपी ऐसे भी पकड़े गए, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे. अभियान में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल रहे. रांची पुलिस के मुताबिक, भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही