Search

 
 
 

Ranchi News : हथियार के साथ 4 युवक गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद

राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से यूएसए निर्मित 9 एमएम का ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो स्मार्ट फोन बरामद किए गए हैं.
 

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से यूएसए निर्मित 9 एमएम का ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो स्मार्ट फोन बरामद किए गए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के करम चौक के पास कुछ युवक अवैध हथियार और गोली के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए हैं. सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

Uploaded Image

बरामद हथियार 

 

टीम ने गंगानगर और करम चौक इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान चार युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए. पुलिस को अपनी ओर आता देख सभी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहदेव तिग्गा, अंकित खलखो, रवि लकड़ा और संदीप कुमार उर्फ बब्लू के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से यूएसए निर्मित 9 एमएम का एक ऑटोमैटिक पिस्तौल, उसकी मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और दो स्मार्ट फोन बरामद किए गए.

 

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे या नहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही