Ranchi News : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) का तृतीय दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित होगा. समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 6,415 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी. इनमें 3,065 छात्र और 3,350 छात्राएं शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें...
समारोह में UG सत्र 2022-25, PG सत्र 2023-25 और 2024-26, B.Ed. सत्र 2023-25 और Ph.D. के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी. कुल 6,415 विद्यार्थियों को डिग्री मिलनी है, जबकि दीक्षांत समारोह के लिए 3,535 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है. इनमें 1,834 UG और 1,701 PG विद्यार्थी शामिल हैं.
142 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में कुल 142 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे. इनमें 93 छात्राएं और 49 छात्र शामिल हैं. इसके अलावा 20 विद्यार्थियों को Ph.D. की डिग्री प्रदान की जाएगी.
गोल्ड मेडलिस्ट सूची में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेडल दिया जाएगा. वर्ष 2023-25 के PG वर्ग में विज्ञान संकाय में नेहा गोरुंग (गणित), सामाजिक विज्ञान में प्रेम ठाकुर (समाजशास्त्र), मानविकी में शुभम कुमार पांडेय (संस्कृत), वाणिज्य में एकता कुमारी (अकाउंट्स) और प्रोफेशनल कोर्स में विभा रानी (कंप्यूटर एप्लीकेशन) का नाम शामिल है.
वहीं, PG सत्र 2024-26 में विज्ञान संकाय से सिमरन कुमारी (गणित), सामाजिक विज्ञान से आयुष राज (मनोविज्ञान), मानविकी से सौम्या कुमारी आर्या (संस्कृत), वाणिज्य से सूर्या कुमारी (अकाउंट्स) और प्रोफेशनल कोर्स में आयुषी कुमारी और जन्नत नूर (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है.
UG वर्ग में विज्ञान से लवली कुमारी (गणित), सामाजिक विज्ञान से प्रिया कुमारी (भूगोल), मानविकी से तनु कुमारी सिंह (संस्कृत), वाणिज्य से शुभकाम्ना सिंह (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और प्रोफेशनल कोर्स से अमृता कुमारी तिवारी (कंप्यूटर एप्लीकेशन) का नाम सूची में है.
समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह राज्यपाल संतोष गांगवर होंगे. वहीं, डॉ. राकेश मोहन जोशी, को मानद उपाधि भी दी जायेगी. डॉ. राकेश मोहन जोशी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य हैं, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विद्यार्थियों को दीक्षांत संबोधन देंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

