Search

Ranchi News : विश्व शांति के लिए निकला भव्य नगर कीर्तन, 500 से अधिक कृष्णभक्त हुए शामिल

Ranchi :  इस्कॉन रांची के तत्वावधान में विश्वशांति, जनकल्याण और नशामुक्ति के संदेश के साथ नगर कीर्तन निकाला गया. इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 500 से अधिक कृष्णभक्त शामिल हुए. पिसका मोड़ मार्ग में भक्तों ने हरे कृष्ण, हरे राम का संकीर्तन नृत्य-गान किया.

 

नगर कीर्तन की अगुवाई आईआईटी  के निदेशक डॉ. लक्ष्मीधर बेहरा ने किया. इसमें आईआईटी मंडी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी पटना, भक्तिवेदांत गुरुकुल वृंदावन, इस्कॉन देहरादून, लातेहार, रामगढ़ और सिमडेगा सहित विभिन्न संस्थानों एवं केंद्रों के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया है.

 

इस दौरान भक्तों ने भगवद्गीता, रामायण और अन्य वैदिक ग्रंथों का भी वितरण किया. इससे पहले कीर्तन ओटीसी मैदान, पिस्का मोड़ से शुरू होकर गैलेक्सिया मॉल होते हुए मेट्रो गली तक पहुंचा और फिर से अपने गंतव्य स्थान पिस्कामोड़ पहुंचा.

 

आज होगा 'हरे कृष्ण उत्सव'

इस्कॉन रांची की ओर से फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित रांची दरबार बैंक्वेट हॉल में शाम 5 बजे से 8 बजे तक हरे कृष्ण उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें एक शाम कृष्ण के नाम थीम पर कार्यक्रम होगा. मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे.

 

वहीं इस्कॉन के वरिष्ठ भक्त एवं आईआईटी मंडी के निदेशक कार्यक्रम का संचालन करेंगे. उत्सव में भजन संध्या, नाटक, सांस्कृतिक नृत्य, भागवत कथा का भी आयोजन होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//