Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : जनगणना कार्य में लगे कर्मी को सांप ने डंसा, हालत गंभीर

जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर में जनगणना कार्य में जुटे कर्मी सुभेन केरकेट्टा को सांप ने डंस लिया है. गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर में जनगणना कार्य में जुटे कर्मी सुभेन केरकेट्टा को सांप ने डंस लिया है. गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

 

मिली जानकारी के अनुसार, जनगणना कर्मी सुभेन केरकेट्टा (HBL संख्या 199) चटकपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे का काम कर रहे थे. इसी दौरान एक घर के समीप झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया. सांप काटने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सुभेन को प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस बीच कर्मियों ने क्षेत्र में सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही