Search

 
 
 

Ranchi News: जोंहा फॉल के पास हादसा, पुलिस लिखी कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोंहा फॉल के समीप रविवार को पुलिस लिखी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी. हादसे में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान के सामने कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
 

Ranchi: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोंहा फॉल के समीप रविवार को पुलिस लिखी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी. हादसे में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान के सामने कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे की हालत में था. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. कार पर पुलिस लिखी होने के कारण मामला चर्चा का विषय बन गया. सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही