Search

 
 
 

Ranchi News :  पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, खेलगांव थाना में मचा हड़कंप

खेलगांव थाना से चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार मो. असफाक अंसारी (21) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार मो. असफाक अंसारी (21) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया. आरोपी के फरार होने से खेलगांव थाना में हड़कंप मच गया.  जानकारी के अनुसार, आरोपी शुक्रवार दोपहर करीब 1:25 बजे बाथरूम जाने के बहाने गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया.

 

इसके बाद पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो वह बाथरूम से गायब मिला. आशंका है कि आरोपी वेंटिलेटर के रास्ते भाग गया होगा. घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

https://lagatar.in/dhanbad-veil-to-be-lifted-on-gst-evasion-racket-following-ed-raids

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही