Search

 
 
 

Ranchi News: अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, कार रखने वालों को नोटिस

रांची जिले के सभी प्रखंडो में अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके अलावा सभी बीएसओ को नोटिस भेजा चुका है. जिला आपूर्ति शाखा ने ऐसे लोगों को नोटिस भेजा है, जिनके पास कार है या जिनकी सालाना आय 6 लाख रुपए से ज्यादा है
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची जिले के सभी प्रखंडो में अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके अलावा सभी बीएसओ को नोटिस भेजा चुका है. जिला आपूर्ति शाखा ने ऐसे लोगों को नोटिस भेजा है, जिनके पास कार है या जिनकी सालाना आय 6 लाख रुपए से ज्यादा है, लेकिन वे अभी भी जनवितरण प्रणाली की दुकानों से राशनकार्ड अंत्योदय, प्राथमिकता प्राप्त कार्ड से गेहूं और चावल का लाभ ले रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें:


विभाग के जांच में 3352 परिवार ऐसे मिले हैं, जिनके सदस्यों के नाम पर चारपहिया वाहन है. वहीं 6556 परिवारों की सालाना आय 6 लाख रुपए से अधिक पाई गई है. इसके बावजूद इन लोगों ने राशन कार्ड पर जनवितरण प्रणाली की दुकानों से अनाज उठा रहे है. प्रशासन ने कहा कि यह झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2024 के नियमों का उल्लंघन है.


इसलिए इन लोगों से अब तक लिए गए राशन की राशि की वसूली की जाएगी. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी. नोटिस में कहा गया है कि 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखें, राशन कार्ड सरेंडर करें या तय जुर्माना ऑनलाइन जमा करें. अगर तय समय में कोई जवाब नहीं दिया गया, तो प्रशासन उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही