Ranchi News: शिक्षक दिवस पर शहर के यूरोकिड्स ग्लोबल स्कूल रिम्सरोड, टुनकीटोला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां बच्चों ने सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत किए. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर नागपुरी व जॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रिया वर्मा ने शिरकत की. उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम और बच्चों में उत्साह का संचार नजर आया.

इसे भी पढ़ें:
इस विशेष अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं और सदस्यों ने कलात्मक प्रस्तुति, मनोरंजक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. स्कूल का वातावरण पूरी मस्ती, उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द से भरा रहा. कार्यक्रम में शिक्षकों और स्टाफ को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास ने नई ऊर्जा का संचार कर दिया. शिक्षक दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और अपनत्व का गवाह बना. मुख्य अतिथि प्रिया वर्मा ने भी कहा कि बच्चों से मिलकर और शिक्षकों के कार्य देखकर मन प्रफुल्लित हो गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

