Search

 
 
 

Ranchi News: आदित्य साहू ने की बैठक, 21 जून को शक्ति केंद्रों पर योगा कार्यक्रम का निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सांसदों, विधायकों, जिला संगठन प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान जहां मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्व से चलाए जा रहे कार्यक्रमों सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई.
 

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सांसदों, विधायकों, जिला संगठन प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान जहां मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्व से चलाए जा रहे कार्यक्रमों सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. 


बैठक में साहू ने कहा कि पार्टी के पास तय किए गए आगामी कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संगठन के सभी शक्ति केंद्रों पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहीं, 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को सभी मंडलों में मनाने तथा 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया.

 

साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को यादगार बनाने एवम पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए एक पेड़ मां के नाम पर लगाने का आह्वान किया. 6 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संपर्क अभियान चलाने बल दिया. वहीं 6 जुलाई को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया गया. 

 

बैठक को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित पार्टी के सांसद, विधायक, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही