Search

 
 
 

Ranchi News : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने पंडालों का किया निरीक्षण

Ranchi News : रांची के सिटी एसपी पारस राणा, एसडीओ कुमार रजत सहित अन्य अधिकारियों की टीम रामलला दुर्गा पूजा समिति, बकरी बाजार समेत रांची के अलग-अलग इलाकों में पहुंची. अधिकारियों ने पंडालों की संरचना, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था का जायजा लिया.
 
पंडाल का निरीक्षण करते अधिकारी

Ranchi News : दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी कड़ी में वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के कई प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

 

रांची के सिटी एसपी पारस राणा, एसडीओ कुमार रजत सहित अन्य अधिकारियों की टीम रामलला दुर्गा पूजा समिति, बकरी बाजार समेत रांची के अलग-अलग इलाकों में पहुंची. अधिकारियों ने पंडालों की संरचना, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था का जायजा लिया.

 

निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ अधिकारियों ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पंडाल परिसर में सुरक्षा मानकों का पालन करने, भीड़ को नियंत्रित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया.

 

प्रशासन की ओर से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पूजा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो. रांची में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचते हैं. ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है. अधिकारियों के निरीक्षण से साफ है कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता में रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही