Search

 
 
 

Ranchi  News  : संत जेवियर्स कॉलेज में एक वर्षीय PG कोर्स में नामांकन शुरू, 16 सितंबर तक करें आवेदन

Ranchi  News : कॉलेज में 12 विषयों में कुल 570 सीटों पर नामांकन होगा. इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल www.universities.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.
 
फाइल फोटो

Ranchi  News : संत जेवियर्स कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू हुए एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अवसर उपलब्ध कराया गया है.

 

कॉलेज में 12 विषयों में कुल 570 सीटों पर नामांकन होगा. इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल www.universities.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.

 

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में अंग्रेजी, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र; विज्ञान संकाय में रसायनशास्त्र, गणित, बॉटनी, जूलॉजी और भूविज्ञान तथा वाणिज्य संकाय में एक वर्षीय PG पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया जा सकता है.

 

प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को समयसीमा में पूरा कर एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकन शुरू करना कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धि है. अधिक जानकारी कॉलेज की वेबसाइट www.sxcran.ac.in या मोबाइल नंबर 8538970586 से प्राप्त की जा सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही