Search

 
 
 

Ranchi News : कार से टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की बेरहमी से पिटाई, आक्रोशितों ने की सड़क जाम

सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर में होटल महेश्वरी के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना के बाद विवाद हो गया. आरोप है कि कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना के आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम होने से  वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ.
 
  • सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तार मांग की
  • पुलिस के आश्वासन के बाद हटा जाम
  • 2.30 घंटे तक आवागमन रहा प्रभावित

Ranchi :  सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर में होटल महेश्वरी के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना के बाद विवाद हो गया. आरोप है कि कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना के आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम होने से  वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ.

 

जानकारी के अनुसार, चुन्ना भट्ठा निवासी रितेश कुमार प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरकर बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान उनकी बाइक एक कार से टकरा गई. टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई.

 

आरोप है कि कार में सवार सात से आठ युवकों ने रितेश पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. हमले में रितेश कुमार के नाक, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं. घायल युवक के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत बताए जाते हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. 

 

सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार और लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद रात करीब 9:45 बजे सड़क जाम समाप्त हुआ.

 

मारपीट के बाद घायल रितेश काफी आक्रोशित थे और शुरुआती दौर में इलाज के लिए जाने को तैयार नहीं थे. बाद में पुलिस के समझाने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि युवकों की पहचान हो सके. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही