Search

 
 
 

Jharkhand Weather : झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, वज्रपात से 4 की मौत, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

झारखंडवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. राज्य के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम का रुख बदल गया. राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह आसमान में घने बादल छा गए और सुबह के 7.30 बजे ही देर शाम जैसा अंधेरा छा गया. इसके कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई.
 
  • तेज हवाओं और झमाझम बारिश से लुढ़का तापमान
  • 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • मॉनसून की चाल अब भी सुस्त

Ranchi :  झारखंडवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. राज्य के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम का रुख बदल गया. राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह आसमान में घने बादल छा गए और सुबह के 7.30 बजे ही देर शाम जैसा अंधेरा छा गया. इसके कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. 

 

एक तरफ जहां बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं दूसरी ओर वज्रपात होने से जानमाल की हानि भी हुई. राज्य के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई.  जबकि कई अन्य लोग झुलस गए. गढ़वा जिले में वज्रपात की चपेट में आने से सोनमती देवी और उदय सिंह की मौत हो गई. वहीं धनबाद के राजगंज क्षेत्र में सपना देवी की जान चली गई.

 

इधर रांची के इटकी थाना क्षेत्र स्थित कुल्ली गांव में बिजली गिरने से 11 वर्षीय आश्रिता मिंज की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता झुलस गए. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, बोकारो में सबसे अधिक 25 मिलीमीटर और रांची में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बारिश होने से राजधानी का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. मेदिनीनगर में 6.5 डिग्री, जमशेदपुर में 4 डिग्री और चाईबासा में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

 

मौसम विभाग ने शनिवार को रांची सहित 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. वहीं रविवार को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

 

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीलंका के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण मॉनसून अभी केरल तट के करीब ही ठहरा हुआ है. अगले कुछ दिनों में इसके धीरे-धीरे आगे बढ़ने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में मॉनसून दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही