Search

 
 
 

Ranchi News : दोपहर की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव, पैदल चलना मुश्किल

Ranchi News : लालपुर थाना के सामने सड़क पर नाली का पानी बहने से स्थिति और खराब हो गई. गंदे पानी से उठने वाली बदबू के कारण लोगों को परेशानी हुई. वहीं, मेन रोड, कर्बला चौक, करमटोली चौक, मारवाड़ी कॉलेज रोड और बड़ा तालाब रोड समेत कई इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव हो गया. सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई.
 
बड़ा तालाब के पास जलजमाव

Ranchi News : शुक्रवार को दोपहर बाद हुई बारिश से शहर की जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई. बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में घुटने भर पानी जमा हो गया. वहीं, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा. इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

लालपुर थाना के सामने सड़क पर नाली का पानी बहने से स्थिति और खराब हो गई. गंदे पानी से उठने वाली बदबू के कारण लोगों को परेशानी हुई. वहीं, मेन रोड, कर्बला चौक, करमटोली चौक, मारवाड़ी कॉलेज रोड और बड़ा तालाब रोड समेत कई इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव हो गया. सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई.

Uploaded Image

जलजमाव

 

करीब एक घंटे की बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जलजमाव हो गया. कई इलाकों में नालियों का पानी सड़क पर फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई. बारिश ने नगर निगम की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था की तैयारी की पोल खोल दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही