Search

 
 
 

Ranchi News : दोपहर की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव, जर्जर सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें

Ranchi News : बारिश के कारण कई जगह सड़क और नाली का पानी एक-दूसरे में मिल गया. पैदल चलने वालों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा. बारिश के बाद जयपुर रोड, खजूर टोली, सिरमटोली चौक के पास बनी सड़क पर बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई. कई जगह जर्जर सड़क होने के कारण गड्ढों में पानी भर गया. इससे पैदल चलने वालों को काफी परेशानी हुई.
 
रेलवे स्टेशन रोड पर जलजमाव

Ranchi News : सोमवार को दोपहर बाद हुई बारिश ने नगर निगम क्षेत्र की व्यवस्था की पोल खोल दी. बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई. वार्ड नंबर-5, वार्ड नंबर-1, रेलवे स्टेशन रोड, लकड़ी टाल और करमटोली चौक समेत कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा हो गया. रेलवे स्टेशन रोड पर बनी नाली का पानी सड़क पर जमा हो गया. इसकी वजह से पानी से बदबू आनी लगी. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

बारिश के कारण कई जगह सड़क और नाली का पानी एक-दूसरे में मिल गया. पैदल चलने वालों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा. बारिश के बाद जयपुर रोड, खजूर टोली, सिरमटोली चौक के पास बनी सड़क पर बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई. कई जगह जर्जर सड़क होने के कारण गड्ढों में पानी भर गया. इससे पैदल चलने वालों को काफी परेशानी हुई. 

 

फुटपाथ दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित

बारिश का सबसे ज्यादा असर फुटपाथ पर ठेला लगाकर कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों पर पड़ा. फास्ट फूड, गुपचुप, धुसका और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को दुकानें संभालने के साथ बारिश के पानी से सामान बचाने की मशक्कत करनी पड़ी. अचानक बारिश होने से कई दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ.

Uploaded Image

 

बरियातू खजूर टोली की सड़क

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही