Search

 
 
 

Ranchi News: 2 साल  बाद जेल से बाहर आए आलमगीर, पत्नी व पोते ने किया स्वागत

Ranchi : टेंडर कमीशन घोटाला के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम आज जेल से बाहर आ गए. सुप्रीम कोर्ट से  उनकी जमानत याचिका मंजूर होने के बाद चौथे दिन  पीएमएलए कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होते ही वे जेल से बाहर आ गए. रांची के बिरसा मुंडा कारा में बंद आलमगीर का लेने उनकी पत्नी सह विधायक निसात आलम और पोता लेने पहुंचे थे.
 

Ranchi: टेंडर कमीशन घोटाला के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम आज जेल से बाहर आ गए. सुप्रीम कोर्ट से  उनकी जमानत याचिका मंजूर होने के बाद चौथे दिन  पीएमएलए कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होते ही वे जेल से बाहर आ गए. रांची के बिरसा मुंडा कारा में बंद आलमगीर का लेने उनकी पत्नी सह विधायक निसात आलम और पोता लेने पहुंचे थे. 


इससे पहले पीएमएलए की विशेष कोर्ट में उनके अधिवक्ता ने बेल बॉन्ड की राशि 1-1 लाख के दो निजी मुचलके को भरा था. जिसके बाद अदालत ने पर आलमगीर आलम को नियमित जमानत दी.


यहां बता दें कि करीब 2 साल  से आलमगीर आलम जेल में बंद थे. ईडी ने उन्हें 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल और उनके नौकर समेत ठेकेदार और कांट्रेक्टर के ठिकाने पर ईडी ने 6 मई 2024 को छापेमारी किया था. छापेमारी में संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से 32 करोड़ अधिक कैश, ठेकेदार  मुन्ना सिंह 2.93 करोड़ और कांट्रेक्टर राजीव सिंह के ठिकाने से 2.14 करोड़ ईडी ने बरामद किया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही