Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के विभिन्न पारंपरिक एवं व्यवसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026, शाम 5 बजे तक निर्धारित है.
इसे भी पढ़ें..
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, CUET (UG) परीक्षा में शामिल वे विद्यार्थी, जिन्होंने पहले ही चांसलर पोर्टल पर आवेदन कर दिया है, अब अपने CUET स्कोर को पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं. यह सुविधा भी 1 जुलाई 2026, शाम 5 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी.
इस संबंध में कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि CUET परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अपने प्राप्तांक अपडेट करने का अवसर दिया गया है, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
विश्वविद्यालय के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को प्रथम मेधा सूची (Merit List) प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी करते हुए 31 जुलाई 2026 तक सभी प्रवेश कार्य संपन्न किए जाएंगे और 3 अगस्त 2026 से स्नातक सत्र 2026-30 की नियमित कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी.
इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिए गए हैं. इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment