Ranchi News : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक हुई. इसमें अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन, नवीकरण, मशीन की फॉर्म-बी में एंट्री, चिकित्सकों की ज्वाइनिंग और यूएसजी मशीन की खरीद व शिफ्टिंग समेत अन्य मामलों पर चर्चा की गई.
समिति ने प्राप्त आवेदनों पर विचार के बाद 13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नए निबंधन और 3 सेंटरों के नवीकरण को मंजूरी दी. इसके अलावा संस्थानों में मशीन की फॉर्म-बी में एंट्री और प्रमाणपत्रों की जांच के बाद चिकित्सकों की ज्वाइनिंग का भी अनुमोदन किया गया. चिकित्सकों की ज्वाइनिंग से संबंधित पूरी जानकारी गरिमा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नियमित निरीक्षण को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए. समिति ने सेंटरों का निर्धारित अंतराल पर निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही.
बैठक में डीडीसी संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, समिति के सदस्य और PC & PNDT को-ऑर्डिनेटर मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

