Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : बोकारो समेत 3 जिलों में 500 बेड वाले अस्पतालों के लिए 1.63 अरब की मंजूरी

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और  परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi  : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और  परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.राज्य योजना के तहत बोकारो, जमशेदपुर और दुमका में 500 बेड वाले अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण और विकास के लिए कुल 1,63,67,40,438 रुपये (163 .67) करोड़ की राशि मंजूर की गई है.

 

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस राशि का वितरण तीनों जिलों में अलग-अलग किया गया है.बोकारो जिला में 500 बेड वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

 

जमशेदपुर के साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के नए अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.दुमका मेडिकल कॉलेज में 500 बेड वाले अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 13,67,40,438  रुपये दिए गए हैं.

 

इस राशि का उपयोग केवल नए भवन बनाने में ही नहीं बल्कि अस्पतालों के नवीनीकरण, मरम्मत, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, मशीनरी, उपकरण, फर्नीचर और कंप्यूटर की खरीद में भी किया जाएगा.

 

परियोजना के सही तरीके से संचालन के लिए रांची के सिविल सर्जन को आहरण एवं संवितरण पदाधिकारी बनाया गया है. निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी इवैल्यूएशन एजेंसी से नियमित जांच कराई जाएगी.साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर रखने के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था भी की गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही