Search

 
 
 

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी की अपील, आंदोलनरत छात्रों को मूलभूत सुविधाएं दें प्रशासन

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC भर्ती में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए रांची जिला प्रशासन से जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC भर्ती में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए रांची जिला प्रशासन से जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

Uploaded Image

JPSC और JSSC भर्ती में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलनरत छात्र

उन्होंने ने कहा कि झारखंड के छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. ये झारखंड के युवा पारदर्शी और न्यायपूर्ण भर्ती व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन छात्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मरांडी ने रांची जिला प्रशासन से आंदोलन स्थल पर बारिश से बचाव की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्वच्छ शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र-छात्रा को अपनी लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति के कारण अनावश्यक कठिनाइयों का सामना नहीं करना चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही