Search

 
 
 

Ranchi News : छात्र आंदोलन के दौरान युवती के साथ अभद्रता, FIR कराने पीड़िता के साथ पहुंचे भाजपा नेता

Ranchi News : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में 21 अगस्त को रांची में हुए छात्र आंदोलन के दौरान एक छात्रा के साथ मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.
 
पीड़िता के साथ थाना पहुंचे भाजपा नेता

Ranchi News : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में 21 अगस्त को रांची में हुए छात्र आंदोलन के दौरान एक छात्रा के साथ मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.


इस मामले में छात्रा प्रतिमा कुमारी ने कोतवाली थाना में आवेदन दिया. प्रतिमा कुमारी के साथ बीजेपी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश समेत कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे. आवेदन में आठ नामजद लोगों समेत 35- 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

Uploaded Image

 

पीड़िता के साथ भाजपा नेता

जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा कुमारी 21 अगस्त को छात्र आंदोलन में शामिल थीं और उस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला लेकर जा रही थीं. आरोप है कि इसी दौरान कुछ जेएमएम कार्यकर्ताओं ने उनके हाथ से पुतला जबरन छीन लिया.

 

पुतला वापस लेने का विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. युवती ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है. प्रतिमा ने बताया कि विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. 

 

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शाहबाज मलिक ने उनके खिलाफ कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और डराने की कोशिश की.

 

आवेदन में नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज मलिक, मुस्ताक आलम, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, अंकिता वर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता और अश्विनी शर्मा समेत 35-40 अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने आरोपियों का कथित तौर पर साथ दिया. इन लोगों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. 

 

आवेदन में पुलिस से वीडियो फुटेज, सीसीटीवी फुटेज, समाचार एजेंसियों के वीडियो, सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के मोबाइल से बनाए गए वीडियो को सुरक्षित कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की गई है.

 

प्रतिमा कुमारी ने कोतवाली थाना प्रभारी से सभी नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही