Search

 
 
 

Ranchi News: पानी, बिजली संकट को लेकर बीजेपी ने किया घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन

Ranchi : सरकार के खिलाफ आज बीजेपी ने जिला स्कूल मैदान शहीद चौक से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में पानी बिजली के सवाल पर विशाल पर घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन किया. जिला समाहरणालय तक किए गए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए.
 

Ranchi: सरकार के खिलाफ आज बीजेपी ने जिला स्कूल मैदान शहीद चौक से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में पानी बिजली के सवाल पर विशाल पर घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन किया. जिला समाहरणालय तक किए गए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए.


आक्रोश रैली में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है. गांव से लेकर शहर तक लोग बिजली कटौती और पेयजल संकट से परेशान हैं. लेकिन सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं घंटों बिजली गायब रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है मुंडा ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है.


वहीं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु ने कहा कि बीजेपी जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है. झारखंड में बिजली पानी की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है, लेकिन सरकार अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठी है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बीजेपी पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज करेगी. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का गुस्सा साफ देखने को मिला और उन्होंने सरकार के खिलाफ  आक्रोश व्यक्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही