Search

 
 
 

Jharkhand Weather: 15-16 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश व वज्रपात, ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में मई के महीने का मौसम हर दिन बदल रहा है. कभी धूप तो कभी आंधी के साथ  बारिश. जिससे मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.
 

Ranchi: झारखंड में मई के महीने का मौसम हर दिन बदल रहा है. कभी धूप तो कभी आंधी के साथ  बारिश. जिससे मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.

 

मौसम विभाग ने 15 और 16 मई के लिए राज्य के मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

 

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह शामिल हैं.वहीं 12 से 14 मई तक राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर बाकी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

 

येलो अलर्ट वाले जिलों में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा शामिल हैं. इसके अलावा 17 और 18 मई को उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में भी येलो अलर्ट रहेगा.

 

रांची और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, शहर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. 12 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि 16 मई तक यह बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में रामगढ़ में सबसे ज्यादा 44.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

 

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम और वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग ने कहा है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने की स्थिति में लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही