Search

 
 
 

Bihar : आरा MLC उपचुनाव के दौरान राजद समर्थक व मजिस्ट्रेट में धक्का-मुक्की

बिहार के भोजपुर-बक्सर में एमएलसी उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. चुनाव मैदान में एनडीए और महागठबंधन समेत कुल छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
 

Bihar : बिहार के भोजपुर-बक्सर में एमएलसी उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. चुनाव मैदान में एनडीए और महागठबंधन समेत कुल छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 

 

इसी बीच आरा सदर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान अचानक हंगामे की स्थित उत्पन्न हो गई. राजद प्रत्याशी सोनू कुमार ने मजिस्ट्रेट पर NDA प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रशासन जदयू के पक्ष में काम कर रहा है. जिसके बाद राजद प्रत्याशी के समर्थक और मजिस्ट्रेट के बीच नोक-झोंक होने लगी.

 

इसी बीच पहचान पत्र दिखाने को लेकर बाद इतनी बढ़ गई कि राजद के एक समर्थक ने मजिस्ट्रेट शिश भूषण तिवारी का कॉलर पकड़ लिया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इस घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.

 

मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई. ड्यूटी के समय मजिस्ट्रेट ने आई कार्ड नहीं पहना था जिसके चलके बात और बढ़ गई. मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया.


हालांकि प्रशासन ने स्थिति सामान्य कराते हुए मतदान प्रक्रिया को जारी रखा. मुख्य मुकाबला एनडीए उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद और राजद उम्मीदवार सोनू राय के बीच माना जा रहा है.


शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी 14 मतदान केंद्रों पर 14 जोनल दंडाधिकारी और चार सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर अतिरिक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. वोटों की गिनती 14 मई को होगी और परिणाम भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही