Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : चान्हो में पुआल के ढेर में युवक का जला हुआ शव

चान्हो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार को पुआल के कुंबा (ढेर) से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ है. घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. सुबह ग्रामीणों ने कुंबा से शव बरामद होने की सूचना पुलिस को दी.
Advertisement
Advertisement

Chanho : चान्हो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार को पुआल के कुंबा (ढेर) से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ है. घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. सुबह ग्रामीणों ने कुंबा से शव बरामद होने की सूचना पुलिस को दी. 

 

मृतक की पहचान निर्मल मिंज के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान निर्मल मिंज बचने के लिए पुआल के कुंबा में घुस गया था. इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिससे कुंबा में आग लग गई.

 

आग इतनी तेज थी कि वह बाहर नहीं निकल सका और अंदर ही जलकर उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही