Search

Ranchi News: तीन प्रमुख ग्रिडों की बढ़ेगी क्षमता, ट्रिपिंग व बिजली कटौती से मिलेगी राहत

Ranchi: रांची में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग व कटौती पर लगाम लगाने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने ग्रिडों की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है. शहर की बिजली आपूर्ति की रीढ़ माने जाने वाले तीन प्रमुख ग्रिडों - हटिया, नामकुम और कांके की क्षमता बढ़ाई जाएगी.
 
  • - नामकुम से एयरपोर्ट फीडर तक 33 केवी की बिछाई जा रही नई लाइन

Ranchi: रांची में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग व कटौती पर लगाम लगाने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने ग्रिडों की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है. शहर की बिजली आपूर्ति की रीढ़ माने जाने वाले तीन प्रमुख ग्रिडों - हटिया, नामकुम और कांके की क्षमता बढ़ाई जाएगी.

हटिया और नामकुम ग्रिडों में वर्तमान में काम कर रहे 50 एमवीए (MVA) के ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड करके उनकी जगह 80 एमवीए के भारी ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं. इस बदलाव से दोनों स्टेशनों की कुल क्षमता 200 एमवीए से बढ़कर 260 एमवीए हो जाएगी, जिससे लोड वहन करने की क्षमता 160 एम्पीयर से सीधे 210 एम्पीयर पहुंच जाएगी. दूसरी ओर कांके ग्रिड में लोड कम करने के लिए तीन मौजूद ट्रांसफार्मरों के साथ एक नया चौथा 50 एमवीए का यूनिट जोड़ा जा रहा है, जिससे इसकी कुल क्षमता 150 एमवीए से बढ़कर 200 एमवीए हो जाएगी.

बिजली विभाग के मुताबिक, ग्रिडों की सीमित क्षमता के कारण ओवरलोडिंग होते ही सुरक्षा के लिहाज से बिजली काटनी पड़ती है. इस समस्या को स्थाई रूप से खत्म करने के लिए हटिया ग्रिड को 'स्मार्ट सिटी ग्रिड' से भी जोड़ने की तैयारी है. इसके अलावा एयरपोर्ट, हिनू, डोरंडा और कुसाई जैसे वीआईपी और रिहायशी इलाकों को निर्बाध बिजली देने के लिए नामकुम से एयरपोर्ट फीडर तक एक विशेष 33 केवी की नई लाइन बिछाई जा रही है, ताकि बिजली गुल होने की समस्या से राहत मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही