Search

 
 
 

Ranchi News: सीसीएल ने शुरू किया ‘उपचार आपके द्वार कार्यक्रम’, फ्री में जांच व उपचार

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ग्रामीण एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की पहल की है. इस पहल के तहत उपचार आपके द्वार के अंतर्गत चौथे मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) का शुभारंभ किया गया.
 

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ग्रामीण एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की पहल की है. इस पहल के तहत उपचार आपके द्वार के अंतर्गत चौथे मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) का शुभारंभ किया गया. सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरूआत की. 


इस मौके पर महाप्रबंधक (CSR) सिद्धार्थ शंकर लाल समेत विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे. सीसीएल प्रतिवर्ष दो लाख से अधिक लोगों को उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराता रहा है. इसी सेवा भाव से उपचार आपके द्वार योजना की शुरुआत की गई है. जिसके तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचाया जा सके. 


इससे पूर्व सीसीएल द्वारा आम्रपाली-चन्द्रगुप्त परियोजना के चतरा एवं लातेहार जिले के 33 गांवों में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट और हजारीबाग क्षेत्र के कोटरे-बसंतपुर परियोजना के 20 गांवों में एक मोबाइल मेडिकल यूनिट सफलतापूर्वक चल रही है.


 
लातेहार के 23 गांव मिलेगा लाभ 

चौथा मोबाइल मेडिकल यूनिट सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र के लातेहार जिले के बारीयातु एवं बालूमाथ प्रखंड के 23 गांवों में आगामी दो वर्षों तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा. इस परियोजना से लगभग 37 हजार  ग्रामीण लाभान्वित होंगे, जिनमें परियोजना प्रभावित परिवार भी शामिल होंगे. खनन परियोजना के समीप स्थित गणेशपुर पंचायत के आरा-चमातू तथा अमरवाडीह पंचायत के फुलबसिया, बनलात एवं बनवार जैसे गांव भी इस पहल के दायरे में आएंगे. 


मोबाइल मेडिकल यूनिट आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस है. जिसमें सामान्य ओपीडी सेवा, निःशुल्क दवा वितरण, मधुमेह जांच, CBC एवं सामान्य रक्त जांच, टीबी जांच के लिए RT-PCR सुविधा, AI आधारित पोर्टेबल एक्स-रे तथा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग के लिए थर्मल स्कैनर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. डॉक्टर, नर्स एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर की टीम के साथ यह यूनिट सप्ताह में छह दिन विभिन्न गांवों का रोटेशन के आधार पर भ्रमण करेगी, ताकि ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध हो सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही