Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News :मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों का 30 तक होगा भौतिक सत्यापन- डीसी

आलोक कुमार ने अधिकारियों को मंईयां सम्मान समेत सभी पेंशन योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन 30 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष व व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए.
Advertisement
Advertisement
समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान सहित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने अधिकारियों को मंईयां सम्मान समेत सभी पेंशन योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन 30 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष व व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए. सभी बीडीओ से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सत्यापन प्रक्रिया का रैंडम निरीक्षण करें, ताकि कोई गड़बड़ी व भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो. बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में मृत, अयोग्य व लापता पेंशनधारियों के विलोपन, रिकवरी, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेशन, आधार व मोबाइल गैप, बैंक खाते में त्रुटि के कारण असफल भुगतान, राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना, सीपी ग्राम्स व जनता दरबार से जुड़े आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई.

 

 

डीसी ने पंचायत स्तर पर लाभुकों के आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर अपडेट व डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने व संबंधित बीपीएल सूची सभी प्रखंड कार्यालयों को उपलब्ध कराने को कहा. मौके पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक कयूम अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार समेत सभी बीडीओ उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही