Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलजमाव समस्या पर चैंबर ने मेयर व डिप्टी मेयर से की मुलाकात

रांची में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष राम बांगड़ के नेतृत्व में मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार से मुलाकात की. इस दौरान शहर के विकास और आधारभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
Advertisement
Advertisement
  • शहर के विकास और आधारभूत समस्याओं पर विस्तार से हुई चर्चा

Ranchi : रांची में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष राम बांगड़ के नेतृत्व में मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार से मुलाकात की. इस दौरान शहर के विकास और आधारभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रतिनिधिमंडल ने शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए समग्र योजना तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया.

 

इसके अलावा बड़ा तालाब क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया. इस पर मेयर रोशनी खलखो ने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को शीघ्र राहत मिल सकेगी.

 

बैठक के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा हुई. आर्किटेक्ट राजीव चड्डा ने तकनीकी दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर सकारात्मक विचार किया गया.

 

मेयर ने भरोसा दिलाया कि इन योजनाओं के लागू होने के बाद शहर में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे और जनहित से जुड़ी नई योजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी. इस प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के उपाध्यक्ष राम बांगड़, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेड़ी और आर्किटेक्ट राजीव चड्डा शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही