Search

 
 
 

Ranchi News: DSPMU में 20 स्नातक प्रशिक्षुओं की होगी बहाली, 12 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची ने युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया है. विश्वविद्यालय की ओर से ‘स्नातक प्रशिक्षु’ (Graduate Apprentices) के 20 पदों पर बहाली के लिए अधिसूचना जारी की गई है. चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा.
 

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची ने युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया है. विश्वविद्यालय की ओर से ‘स्नातक प्रशिक्षु’ (Graduate Apprentices) के 20 पदों पर बहाली के लिए अधिसूचना जारी की गई है. चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा.

 

12 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, चयनित प्रशिक्षुओं को 12,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा. यह अवसर खासकर उन युवाओं के लिए उपयोगी है, जो स्नातक के बाद व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं.

 

पात्रता की शर्तें

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का झारखंड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से वर्ष 2021 से 2025 के बीच स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.

 

आवेदन की प्रक्रिया और तिथियां

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 5 मई 2026 से 12 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल https://dhteapprenticeship.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.

 

प्रशिक्षण के बाद मिलेगा प्रमाण-पत्र

विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एक वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को ‘प्रवीणता प्रमाण-पत्र’ भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके करियर में सहायक सिद्ध होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार DSPMU की आधिकारिक वेबसाइट www.dspmuranchi.ac.in पर विजिट कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही