Search

 
 
 

Ranchi News: रिम्स के प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव, नए प्रभार से बढ़ेंगी फुर्ती

रिम्स में शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्र कल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर बनाने के लिए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस संबंध में संस्थान की ओर से आदेश जारी किया गया है. आदेश के अनुसार, प्रो. डॉ. राजीव मिश्रा को अगले आदेश तक संकायाध्यक्ष का प्रभार दिया गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रिम्स में शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्र कल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर बनाने के लिए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस संबंध में संस्थान की ओर से आदेश जारी किया गया है. आदेश के अनुसार, प्रो. डॉ. राजीव मिश्रा को अगले आदेश तक संकायाध्यक्ष का प्रभार दिया गया है. वहीं प्रो. डॉ. पार्थ कुमार चौधरी को शिशु रोग विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है.

Uploaded Image

एमबीबीएस और पीजी सुपरस्पेशियलिटी सीटों में प्रस्तावित बढ़ोतरी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए डॉ. निशीथ एम. पॉल एक्का को उप-संकायाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:

इसके अलावा नेत्र रोग विभाग के अपर प्राध्यापक डॉ. राहुल प्रसाद को डीन, छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. छात्र कल्याण से जुड़े कार्यों का हस्तांतरण प्रो. डॉ. शिव प्रिये करेंगे, जिसके बाद डॉ. राहुल प्रसाद अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे.

 

रिम्स प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों से छात्र कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. साथ ही सुपरस्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में भी मदद मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही